चेहरे पर हल्दी लगाने से क्या नुकसान होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:15

चेहरे पर हल्दी लगाने के 3 नुकसान

तेज होती है हल्दी

हल्दी बेहद तेज होती है और इसके ज्यादा इस्तेमाल से चेहरे पर रैशेज हो सकते हैं। ये चेहरे के रंग को बिगाड़ सकते हैं और आपके चेहरे की चमक को छीन सकते हैं। ये बात ध्यान रखें कि चूँकि हर इंसान की त्वचा अलग है और हल्दी का प्रभाव हर इंसान की त्वचा पर अलग तरह से होता है तो ये सबको हो ऐसा जरूरी नहीं है, पर ये अधिकतर के साथ संभव है।

पीलापन छोड़ जाती है हल्दी

अंग्रेजी में एक कहावत है 'येलो येलो, डर्टी फेलो' और ये बात हल्दी पर भी लागू होती है। चूँकि हल्दी पीले रंग की होती है तो ऐसे में आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी चेहरे पर अपने निशान छोड़ सकती है जो बेहद खराब बात होगी। आपको अपना ध्यान रखना चाहिए क्योंकि सेहत ही सबसे जरूरी है।

साबुन का इस्तेमाल हल्दी पर ना करें

हल्दी के ऊपर अगर आपने साबुन का इस्तेमाल किया तो उससे हल्दी रिएक्ट कर सकती है। चूँकि साबुन में कई प्रकार के तत्व मिलाए जाते हैं तो ऐसे में हल्दी के साथ उनका संपर्क चेहरे को नुकसान पहुँचा सकता है। अपना ध्यान रखें और ऐसी कोई भी गलती ना करें जो आपके लिए कष्टकारी हो।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info